नौतनवां कस्बे में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, विधायक, ब्लॉक प्रमुख और चेयरमैन भी हुए शामिल

Untitled 14 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत-नेपाल सीमा से सटे प्रमुख व्यवसायिक कस्बे नौतनवां में बुधवार को भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर राष्ट्र सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पथ संचलन में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, तथा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी हिस्सा लेकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

स्थानीय नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया, और बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर स्वयंसेवकों का स्वागत की तैयारी में है। पथ संचलन का शुभारंभ नौतनवां इंटर कॉलेज से हुआ, जो हनुमान चौक, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक होते हुए पुनः नौतनवां इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचा। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजों और स्वागत द्वारों से सजाया गया था। फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया किया गया।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि यह शताब्दी वर्ष सिर्फ उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में बांधने और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता समाज में सेवा, सद्भाव और और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More