…अब पति भी प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते हुए धराया, पत्नी ने उठाया यह कदम

  • हाई-वोल्टेज ड्रामा के बीच पत्नी ने अपने पति को इस तरह रेला कि…
  • हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर से हुआ नेशनल हाईवे कांड

नया लुक संवाददाता

कानपुर। आपने एक कहावत सुनी होगी- कानपुर में केवल दो चीजें मशहूर हैं.. एक-आम पना, दूसरा- हरामीपना। कुछ इसी तरह का नजारा कानपुर-चौबेपुर नेशनल हाइवे पर उस तरह देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ धर-दबोचा। प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ नेशनल हाइवे पर भी रंगरेलिया मना रहा था, तभी पत्नी ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए हाईवे पर बड़ी भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

खबर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर उस वक्त एक पारिवारिक ‘महाभारत’ देखने को मिली, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था, बीच सड़क पर ही तीनों के बीच जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया था। जो गाली-गलौज से शुरू होते हुए मारपीट तक जा पहुंचा। इस पूरी मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े

75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

पत्नी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखा

जानकारी के अनुसार, महाराजपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति को नरवल मोड़ के पास उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। त्योहार के मौके पर घर आए पति पर पत्नी को पहले से ही शक था, और उसका शक सही निकला। पत्नी को देखते ही पति और प्रेमिका के होश उड़ गए और फिर सड़क पर ही महाभारत का मंच सज गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी पर हाथ उठा दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।

पत्नी ने पति की प्रेमिका पर उतारा गुस्सा

पति का ये रूप देखकर पत्नी का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने अपना सारा गुस्सा प्रेमिका पर निकाल दिया। पत्नी ने प्रेमिका को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए पति को भी पत्नी ने नहीं बख्शा और उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। सड़क पर करीब 20 मिनट तक यह हंगामा चलता रहा, जिसमें लात, घूंसे और थप्पड़ों की बौछार देखने को मिली। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस “लाइव एक्शन” का वीडियो बनाने लगे।

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ। इस वायरल वीडियो को लेकर महाराजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना महाराजपुर प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि पति पत्नी बम्बूरीहा गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है अभीतक पत्नी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।

Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More