75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, सुहागरात में क्या हुआ

Untitled 4 copy 18
  • 75 साल के बुजुर्ग ने 40 साल के महिला से रचाई शादी

जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमूछ गांव में एक अजब कहानी घटना उस वक्त देखने को मिली जब एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 40 वर्षीय विधवा महिला से शादी रचाई तथा सुहागरात के अगले दिन सुबह तबीयत खराब हुई और चिकित्सक के पास ले जाने पर चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। कुछमूछ गांव निवासी संगरू 75 की पत्नी अनारी 65 की एक साल पूर्व मौत हो गई थी। बताया गया है कि पति-पत्नी के पास कोई औलाद नहीं है, कुछ रिश्तेदारों की सलाह पर जनपद जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर निवासी मनभावती 40 से संगरू ने विवाह करने का फैसला किया।

ये भी पढ़े

छी छी! ये घिनौना पिता, इसकी हरकत जानकर आपके दिमाग में भी उठ जाएगी ज्वालामुखी

मनभावती के पति की सात साल पूर्व मौत हो चुकी थी तथा उसके पहले पति से काजल व अंजलि पुत्री और शिवा पुत्र है। सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए शादी के लिए चुना गया तथा मंदिर में रिश्तेदारों की उपस्थिति में संगरू ने मनभावती से विवाह कर अपने जीवन संगिनी बनाया तथा उसके पुत्री और पुत्र सहित अपने घर कुछमुछ ले आए। रात को पति-पत्नी ने एक ही कमरे में आराम किया।

ये भी पढ़े

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, LDA के पूर्व VC बने MD UPSRTC, जानें पूरी सूची

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर आस पड़ोसी के लोग जौनपुर उजाला हॉस्पिटल में ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में बहुत जोर-जोर शोर से होती रही। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि फिलहाल गौरव बादशाहपुर थाने पर ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई है यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल समाचार संप्रेषण तक संगरू का शव घर पर रखा हुआ था तथा मुखाग्नि देने के लिए मुम्बई से भतीजे के आने का इंतजार किया जा रहा था।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया […]

Spread the love
Read More