दो करोड़ की डकैती करने वाले दुर्दांत नरेश पंडित का एनकाउंटर

gun
  • मुठभेड़ में संभल ब्रांड एएसपी अनुज चौधरी के बुलेटप्रूफ में धंसी गोली
  • यूपी पुलिस ने आठ दिन में तीन बदमाशों का एनकाउंटर किया!

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। दो करोड़ रुपए के लूटने का आरोपी नरेश पंडित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। फिरोजाबाद में उसका एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के अनुसार रात आठ  बजे पुलिस ने बदमाश नरेश उर्फ पंकज को गोली मारकर ढेर कर दिया। वह 38 साल का था। मुठभेड़ में संभल ब्रांड वाले एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बचे। बदमाश नरेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली अनुज चौधरी के बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई। थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे गोली लगने से घायल हो गए। करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ में नरेश मारा गया। पुलिस ने उसके सीने में गोली मारी है। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे ले जा रही थी, तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। यह मुठभेड़ थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुई है। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

शरद पूर्णिमा : जानें किस मुहूर्त में आज रात रखें चांद की रोशनी में खीर

अलीगढ़ के अरनी का रहने वाले नरेश ने 30 सितंबर को दो  करोड़ रुपए की लूट की थी। उस दिन कानपुर से आगरा जा रही जीके कंपनी की कैश वैन को नरेश ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नरेश भी था। बदमाशों के पास से लगभग एक करोड़ रुपए और दो कारें बरामद की थीं। रविवार दोपहर रामगढ़ थाने के इंस्पेक्टर चमन शर्मा तीन सिपाहियों के साथ आरोपी नरेश को माल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर के पास नरेश ने पेट दर्द का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे बाजरे के खेत में हथकड़ी लगाकर बैठाया और सिपाही पानी लेने चले गए। इसी दौरान नरेश खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़े

अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे किन्नर, रूप ऐसा कि सभी रह गए भौचक्के

रात करीब 8 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को घेर लिया। खुद को बचाने के लिए नरेश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी संजीव दुबे को लगी और दूसरी एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नरेश के सीने में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

यूपी पुलिस ने बीते आठ दिन में नरेश को मिलाकर तीन इनामी अपराधी एनकाउंटर में ढेर किया है। नरेश पंडित के एनकाउंटर के पहले तीन  अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 28 सितंबर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी नईम कुरैशी को एनकाउंटर में मार गिराया था, हालांकि यह घटना सितंबर महीने की थी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More