भारत का वृहद आर्थिक बुनियादी ढांचा लगातार मजबूत बना : RBI

Untitled 4 copy 8

नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत का वृहद आर्थिक बुनियादी ढांचा लगातार मजबूत बना हुआ है। इससे देश अस्थिर विश्‍व में स्थिरता का आधार बन गया है। RBI के गवर्नर ने यहां आयोजित कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही। मल्होत्रा ने अपने संबोधन में देश की मजबूत बुनियाद का श्रेय कम मुद्रास्फीति, अच्छे विदेशी मुद्रा भंडार, कम चालू खाता घाटे और हमारे बैंकों और कॉरपोरेट्स की बहुत मजबूत बैलेंस शीट को दिया।

मल्होत्रा ने कहा कि यह सरकार के नीति निर्माताओं, नियामकों और विनियमित संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्‍होंने कहा कि कुल मिलाकर हाल की कठिनाइयों के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़ विकास के संतुलन में सुदृढ़ प्रतीत होती है। उन्‍होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो भारत को इस अस्थिर विश्व में स्थिरता के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करती है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Delhi Railway Station  : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन के निर्धारित समय से पर्याप्त पहले रेलवे स्टेशन पहुंचें। 13 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]

Spread the love
Read More
Bhubaneswar
Business National

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

Bhubaneswar: घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ ओडिशा सरकार ने राज्यभर में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की टीमों ने अब तक 3792 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 8208 LPG सिलिंडर जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कारोबार से […]

Spread the love
Read More
Sale of stakes in companies
Business

LIC के बाद इन सरकारी कंपनियों में हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, निवेशकों की नजर इन शेयरों पर

Sale of stakes in companies : केंद्र सरकार की विनिवेश रणनीति को लेकर शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में हिस्सेदारी घटाने के बाद अब सरकार कुछ अन्य सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, […]

Spread the love
Read More