कोचिंग सेन्टर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों की मौत, छह घायल

Untitled 4 copy 7
  • बहुत तेज था धमाका, पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। यूपी के फर्रुखाबाद में शनिवार दोपहर थाना कादरी गेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में बहुत बड़ा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कोचिंग सेन्टर की पूरी इमारत हिल उठी और आसपास के कई मकान और वाहनों को भी नुकसान हो गया। धमाके की आवाज ही काफी दूर तक सुनाई पड़ी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई है और पांच छात्रों समेत छह घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास स्थित कोचिंग सेंटर में हुई।

ये भी पढ़े

दीवाली से पहले ही ठंड देगी दस्तक!

सूचना मिलने पर पुलिस के आला-अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। विस्फोट इतना भीषण था कि कोचिंग सेंटर की इमारत का एक हिस्सा टूट गया और उसका मलबा उछलकर 20 से 30 मीटर दूर तक बिखर गया। इतना ही नहीं इस विस्फोट में आसपास के कई मकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल धमाके का कारण नहीं पता चल सका है। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और बचाव राहत कार्य का निर्देश दिया है। सातनपुर मंडी रोड पर स्थित कटियार कोल्ड स्टोरेज के निकट द सन क्लासेज लाइब्रेरी संचालित है। शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे क्लास के अंदर ही जोरदार विस्फोट हो गया। इससे एक युवक के चीथड़े उड़ गए। इस दौरान कोचिंग पढ़ रहे पांच छात्रों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा। धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत हिल गयी। वहां रखा फर्नीचर, बाहर लगा टीनशेड, खंभे गिर गए। बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर बारूद जैसी गंध महसूस की गई। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

बरेली जा रहे सपा नेता जगह-जगह रोके गए, कोई नजरबंद तो कहीं रास्ता बंद

Spread the love

Uttar Pradesh

APS अकादमी में भगत सिंह की जयंती मनाई गई

वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन को याद किया 29 लोगों को ‘नखत सम्मान’ से सम्मानित किया गया   विजय श्रीवास्तव Lucknow: रविवार को रायबरेली रोड लखनऊ के सैनिक बिहार के APS एकाडमी मे ‘आन्दोलनकारी काव्य मंच अखिल भारत द्वारा शहीदे आजम भगतसिंह की जन्म जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More