मेरठ: युवक की गोली मारकर हत्या

  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर, हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मेरठ जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले की छानबीन की, चार दिन बीतने के बाद भी कातिल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस का दावा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में हमलावरों को युवक को ज़मीन पर गिराते और फिर उस पर कई बार गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, लोहियानगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक ट्यूबवेल के पास चकरोड किनारे थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के राधना वाली गली निवासी आदिल उर्फ रिहान (25) का शव पाया गया था। कपड़े बेचने का काम करने वाले आदिल की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मंगलवार दोपहर आदिल को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आशंका है कि आरोपियों ने उसे जंगल में ले जाकर पहले बेहोश किया और फिर उसकी ही पिस्टल से तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि वीडियो के बारे में पता चला है और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान कर मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Crime News

महुली में मुर्गी फार्म सुपरवाइजर से लूट का आरोपी असलहा सहित गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की भोर को मुर्गी फार्म के सुपरवाइजर से हुई छिनैती के आरोपी को असलहा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, रजनौली गांव निवासी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह मुर्गी फार्म सुपरवाइजर हैं। वह भगौतीपुर गांव से अपने घर लौट रहे […]

Read More