नाबालिग और बाद में देरी से आवेदन के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति से इनकार, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Untitled 4 copy 4

जयपुर । राजस्थान हाईकोर्ट ने जेल विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पहले नाबालिग बताकर नियुक्ति नहीं देने और बाद में देरी से आवेदन करना बताकर नियुक्ति से इनकार करने पर प्रमुख गृह सचिव, डीजी जेल और भरतपुर जेल अधीक्षक से जवाब तलब किया है। जस्टिस मनीष शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश अभिषेक की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के पिता जेल प्रहरी के रूप में तैनात थे। जनवरी, 2019 में सेवा के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस पर याचिकाकर्ता ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। जिसे विभाग ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि वह अभी अवयस्क है। याचिकाकर्ता की ओर से साल 2022 में वयस्क होने पर पुन: विभाग में आवेदन किया गया। वहीं जेल विभाग ने भी याचिकाकर्ता के आवेदन में हुई देरी की शिथिलता देने के लिए गृह विभाग से सिफारिश की। याचिका में कहा गया कि जनवरी, 2024 गृह विभाग ने याचिकाकर्ता के आवेदन का निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़े

दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 लोगों की मौत

गृह विभाग ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति तुरंत सहायता के लिए होती है और याचिकाकर्ता के पिता की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। इतना समय बीतने के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन में हुई देरी को माफ किया जाता है और कर्मचारी की मृत्यु के सालों बाद भी अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है। याचिकाकर्ता ने पहली बार तुरंत ही आवेदन किया था, लेकिन वह अवयस्क था। ऐसे में बालिग होने के तत्काल बाद उसने आवेदन कर दिया था। ऐसे में उसे अनुकंपा नियुक्ति से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More