नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 21 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना

High Court

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित हलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट चंद्रगुप्त यादव की अदालत ने मंगलवार को अभियुक्त मुनेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र लक्षमन उर्फ कल्लू निवासी मटिहरा थाना हलिया को 21 वर्ष का कठोर कारावास और 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 18 अप्रैल 2023 का है, जब हलिया क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत इस मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना हलिया पुलिस और मॉनिटरिंग व पैरवी सेल ने सशक्त पैरवी की। इस दौरान अभियोजन अधिकारी एसपीपी सुनीता गुप्ता, विवेचक निरीक्षक रवि प्रकाश, कोर्ट मुहर्रिर आरक्षी महिला सुनीता तथा पैरोकार मुख्य आरक्षी आलोक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया गया।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More