किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Untitled 5 copy 2

अमेठी। अमेठी जिले के थाना जामो क्षेत्र के बाबा नगर गांव में बुधवार की शाम को एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां महज 15 वर्षीय किशोर मुनाफ पुत्र मेहताब ने घरेलू विवाद के चलते अपनी जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को करीब 4 बजे शाम मुनाफ अपनी मां से पैसे मांग रहा था। मां ने जब उसे पैसे देने से इनकार किया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद मां बाजार चली गईं और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। जब मां वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि दरवाजा भीतर से बंद है।

कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर सबके होश उड़ गए। मुनाफ छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता बाहर परदेश में रहता है। अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव वालों ने बताया कि मुनाफ स्वभाव से शांत था, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर जिद करने लगता था। उसकी अचानक मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More
Crime News

खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More