फर्जी वारंट मामले में भी नहीं टूटी कारागार मंत्री की नींद! जेल में 50 हजार देकर तैयार हो रहा हवालाती वारंट

jhansi jail
  • मामले पर कार्यवाही करना तो दूर जांच तक के नहीं दिए निर्देश
  • जेल प्रशासन के उत्पीड़न व अवैध वसूली पर बंदियों ने की थी शिकायत

लखनऊ। झांसी जेल में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जेल फर्जी वारंट बनाने की घटना का खुलासा होने के बाद भी कारागार मंत्री समेत विभाग के आला अफसरों की नींद नहीं खुली है। दोषी अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करना तो दूर की बात आला अफसरों ने मामले को संज्ञान तक में तक नहीं लिया है। पर चुप्पी साध रखी है। उधर इस मामले में कारागार मंत्री समेत विभाग के आला अफसर ने चुप्पी साध रखी है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

झांसी मंडलीय कारागार के अधीक्षक विनोद कुमार सोनी और जेलर अंजनी कुमार गुप्ता ने आतंक मचा रखा है। अधीक्षक ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी तेजसिंह पुत्र श्रीपत और अजय सोनी पुत्र नवल किशोर को फर्जी हवालाती वारंट बनाकर जेल में रोक रखा है। जिससे उक्त कैदियों को केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित न किया जा सके। वर्तमान में कैदी तेजसिंह जेलर अंजनी कुमार गुप्ता का राइटर है और जेल में अवैध वसूली का कार्य करता है। फर्जी हवालाती वारंट के सहारे जेल में रुके कैदी अमित सोनी को अधीक्षक ने हवालात का राइटर बना है और वह अधीक्षक और जेलर के लिए बंदियों से धन उगाही करता है। इसके साथ ही हिस्ट्रीशीटर व आर्थिक रूप से मज़बूत बंदी जो न्यायालय जाते हैं उनके वारंट पर पेशी की तिथि अंकित न होने पर भी उन्हें फर्जी तलबी जिसमें न्यायाधीश के हस्ताक्षर न होने के बाद भी उनको बाहर तारीख पर भेजा जाता है जहां बंदी जेल से बाहर जाकर मौज मस्ती करते है तथा कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकते है।

हाई अलर्ट : दशहरा पर्व पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इस सच का खुलासा कारागार मंत्री एवं महानिदेशक कारागार को भेजी गई शिकायत से हुआ। शिकायत में कहा गया है कि केंद्रीय कारागार जाने वाले बंदियों की सूची अधीक्षक विनोद कुमार सोनी और जेल अंजनी कुमार गुप्ता तथा हवालात का राइटर कैदी अमित सोनी और जेलर का राइटर तेजसिंह मिलकर तैयार करते है। जो बंदी मोटी रकम (50 हजार) देता है उसको फर्जी वारंट बनाकर रोक लिया जाता है नहीं देने वालों को स्थानांतरित कर दिया जाता है। आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार सोनी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। इनकी जहां जहां तैनाती रही है वहां वह विवादित रहे है और दंडित भी किए गए हैं। पत्र में महानिदेशक कारागार से झांसी जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

तीन माह की विशेष ड्यूटी पूरी कर चुके अफसर वापस होंगे!

मोटी रकम लेकर तीन तीन माह के लिए विशेष ड्यूटी पर लगाए गए जेल अफसर हटाए जाएंगे। यह सवाल विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते जून माह में स्थानांतरित तीन जेलर की एआईजी प्रशासन ने मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। एक जेलर की ड्यूटी फिरोजाबाद, एक की बागपत और एक की बाराबंकी जेल पर लगा दी गई थी। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों जेलरों की विशेष ड्यूटी 30 सितंबर को खत्म हो रही है। इन्हें हटाया जाएगा या नहीं इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। बीते दिनों डीजी जेल ने विशेष ड्यूटी की समीक्षा बैठक में परिक्षेत्र के डीआईजी को निर्देश दिया था कि जिन वार्डर और हेड वार्डर की विशेष ड्यूटी की समयावधि पूरी हो गई हो उन्हें मूल तैनाती स्थल पर वापस किया जाए।

ये भी पढ़े

झांसी जेल में चल रहा फर्जी हवालाती वारंट का खेल! 50 हजार देकर जेल में ही तैयार हो रहा वारंट

 

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More
The birthplace of Martyr Roshan Singh
Uttar Pradesh

ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में विकास की नई तस्वीर, खन्नौत नदी पर पुल ने बदली गांव की राह

The birthplace of Martyr Roshan Singh : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि नवादा गांव लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता रहा। खासतौर पर खन्नौत नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में गांव और आसपास के इलाकों का संपर्क प्रभावित हो जाता […]

Spread the love
Read More