दुनिया भर में दुर्गा पूजा की धूम, प्रवासी भारतीयों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Untitled 3 copy 61

 शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। दुर्गा पूजा और नवरात्रि समारोहों का क्रेज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के विभिन्न देशों में देखने को मिलता है। हर साल की तरह इस बार भी विदेशों में दुर्गा पूजा के पंडालों में प्रवासी भारतीयों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों की ओर से कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भारतीय मिशनों की ओर से आयोजित ये धार्मिक अनुष्ठान एक तरफ जहां भारतीय मूल के लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं दूसरी ओर विदेशियों को भी प्राचीन एवं समृद्ध भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।
बहरीन में भारतीय राजदूत विनोद के. जैकब ने पंडाल का उद्घाटन किया। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा राजदूत विनोद के. जैकब ने बहरीन के बोंगियोसमाज द्वारा आयोजित जीवंत दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन किया, जो संस्कृति, भक्ति और सामुदायिक भावना का एक सुंदर प्रदर्शन था।

फिलीपींस में भारतीय राजदूत हर्ष जैन रविवार को रामकृष्ण वेदांत सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। फिलीपींस स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा राजदूत हर्ष जैन और उनकी धर्मपत्नी वंदना जैन देवी दुर्गा के षष्ठी अवसर पर फिलीपींस की रामकृष्ण वेदांत सोसाइटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा प्रार्थना और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच, पुर्तगाल में भारतीय राजदूत पुनीत रॉय कुंडल भी राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित नवरात्रि समारोह में शामिल हुए। पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया राजदूत पुनीत रॉय कुंडल नवरात्रि समारोह के लिए राधा-कृष्ण मंदिर में पुर्तगाल के हिंदू समुदाय के साथ शामिल हुए। उन्होंने आरती की और आनंदमय उत्सव में भाग लिया।

बोलीविया स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा ला पाज़ में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त दुनिया के सबसे लंबे नृत्य महोत्सव का आयोजन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में गरबा-डांडिया नृत्य, लाइव पारंपरिक संगीत और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण उपस्थिति शामिल थी। इसके अलावा फिजी में भारतीय उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद के साथ सुवा में आयोजित नवरात्रि उत्सव में भाग लिया।

Spread the love

West Bengal CM
National Politics West Bengal

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

अब सड़क मार्ग से जाएंगे CM West Bengal CM: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Private hospital
Health National

अब प्राइवेट अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी

Private hospital: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च कम करने के लिए संसद की स्थायी समिति ने एक अहम सुझाव दिया है। कमेटी ने कहा है कि बड़े शहरों में प्राइवेट अस्पतालों के कमरों का किराया थ्री स्टार होटल के कमरों से कम होना चाहिए। समिति ने सरकार से इस नियम को निजी अस्पतालों के […]

Spread the love
Read More