यूपी में बदला मौसमः कहीं तेज धूप, कहीं झमाझम बारिश

Untitled 3 copy 60
  • मथुरा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत
  • कई जिलों में तीन अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत समूचे यूपी में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमसभरी गर्मी के बीच एक बार फिर मानसून ने करवट ले ली है। इसके उलट कानपुर, गोंडा, मथुरा, हाथरस, बरेली और नोएडा समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई है। हाथरस में तो ये बरसात का आलम यह है कि सड़कों में पानी भर गया। शहर के तमाम इलाकों में बिजली गुल हो गई। मथुरा जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत का समाचार है ।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी गिरी है और आने वाले चौबीस घंटे में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। ये बरसात धान की खेती को फायदा पहुंचाने वाली बतायी जा रही है। तेज धूप से परेशान लोगों को मौसम के इस बदलाव ने काफी राहत पहुंचायी है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन अक्टूबर तक यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर सहित 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि, चार अक्टूबर से मौसम फिर से साफ और धूप वाली स्थिति में लौट जाएगा। फिलहाल छिटपुट बरसात से धान की खेती को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में अनुमानित बारिश 3.8 मिलीमीटर के सापेक्ष 0.1  मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से काफी कम है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 1.3 मिली मीटर के सापेक्ष 0.4  मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई जो समान्य से 70 प्रतिशत कम बतायी जा रही है।

यूपी के 29 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक पश्चिमी यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा और पूर्वी यूपी के  मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, जालौन हमीरपुर, झांसी, महोबा, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं इसके उलट लखनऊ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं।

Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

तीन-चार गोली शरीर पर लगते ही हुआ लहुलुहान, हालत गंभीर जमीन पर निर्माण कराने के विवाद में सुखविंदर ने नईम को मारी गोली कटरा बक्कास गांव में हुई वारदात का मामला, पुलिस अधिकारी मौके पर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार, तलाश में पुलिस की पांच टीमें रवाना ए अहमद सौदागर […]

Read More