प्योर ईवी ने उन्नाव में रखा कदम, ईवी क्राँति को दी नई रफ्तार

Untitled 3 copy 59
  • सतत गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हुए,
  • शोरूम में हाई-परफॉर्मेंस ईवी और प्योरपॉवर उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

उन्नाव। भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक प्योर ईवी उन्नाव में अपने नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है। यह रणनीतिक विस्तार उत्तरी भारत में प्योर की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  पंकज गुप्ता, विधायक ने किया तथा  श्वेता भानु मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यह शोरूम मकान नं. 1243, गदन खेड़ा मोटर मार्केट, उन्नाव, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

यहाँ प्योर ईवी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पूरी श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें लोकप्रिय ईप्लूटो 7G मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स भी शामिल हैं। प्योर ईवी का उद्देश्य उन्नाव के लोगों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है।
अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के साथ, नया शोरूम अपनी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला- प्योरपॉवर को भी प्रदर्शित करेगा, जो घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान और बेहतर ऊर्जा लचीलापन प्रदान करेगा।
यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज तथा कुशल विस्तार रणनीति का प्रमाण है, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्योर ईवी नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सतत विकल्प अपनाने में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह विस्तार प्योर की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नई डीलरशिप्स खोलने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से कंपनी का राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि लम्बी रेंज वाली ईवी की बढ़ती माँग, संस्थागत और बी2बी अपनाने में वृद्धि, अनुकूल नीतियों और सार्वजनिक जागरूकता से प्रेरित होगी। उन्नाव में इस नए लॉन्च के साथ, प्योर भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है।

Spread the love

Science & Tech

दुनिया की चिंता, AI कैसे बनता जा रहा है भस्मासुर

संजय सक्सेना AI and Deepfakes: भारत में चल रहा ब्रिक्स सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फायदे और नुकसान को लेकर दुनिया को आईना दिखाने के लिये एक बड़ा महत्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित हो सकता है। AI क्रांति को लेकर जब हम गहराई में जाते हैं, तो रोजगार से लेकर तमाम क्षेत्रों में इसका प्रभाव और डीपफेक […]

Spread the love
Read More
Business Science & Tech

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज की मांग, जानें शिकायत का तरीका

UPI Extra Charge:  देश में डिजिटल पेमेंट का चलन लगातार बढ़ रहा है और UPI आज करोड़ों लोगों के रोजमर्रा के भुगतान का अहम हिस्सा बन चुका है। किराना दुकान से लेकर रेस्टोरेंट और ऑनलाइन सेवाओं तक, लोग तेजी से UPI के जरिए भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में कई बार ग्राहकों को ऐसी स्थिति […]

Spread the love
Read More
Lifestyle Science & Tech

स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपा साइंस

New Delhi: आपने स्कूल बसों को अक्सर पीले रंग में ही देखा होगा। चाहे शहर कोई भी हो या स्कूल कोई भी, ज्यादातर स्कूल बसों का रंग पीला ही नजर आता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्कूल बसों को लाल, सफेद, नीले या किसी दूसरे रंग में क्यों नहीं रंगा जाता? क्या […]

Spread the love
Read More