रितेश पांडे की भोजपुरी फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ सिनेमाघरों में हुआ रिलीज़

Untitled 6 copy 29

वाराणसी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गायक रितेश पांडे अब दर्शकों के सामने एक नए और दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं सिनेमा घरों में। यशस्वी फ़िल्म्स के बैनर तले बनी उनकी फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ 26 सितम्बर से वाराणसी के आनंद चित्र मंदिर में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता ने बताया कि ‘भ्रष्टाचार’ न सिर्फ़ एक मनोरंजक थ्रिलर है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और सच्चाई की लड़ाई को भी सामने लाती है।

फिल्म की कहानी और विशेषताएं

इस फिल्म में रितेश पांडे एक ईमानदार और साहसी पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं, जो व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार को बेनक़ाब करने के मिशन पर निकलता है। फिल्म की कहानी समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आम आदमी की आवाज़ को मज़बूती से पेश करती है।

निर्देशक एच एस पवन ने बताया कि फिल्म का प्रोडक्शन यशश्वी फिल्म्स क्रिएशन ने किया है और इसमें रितेश पांडे, अयाज़ खान, सुशील सिंह, विनीत विशाल और नितीश कुमार जैसे कई प्रमुख भोजपुरी नायक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की नायिका प्राप्ति शुक्ला गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और हिन्दी के कई सीरियलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

रितेश पांडे ने बताया कि यशस्वी फ़िल्म्स की भोजपुरी फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल प्रदान कर रही है। वाराणसी के दर्शकों के लिए 26 सितम्बर से आनंद चित्र मंदिर में इसका विशेष प्रदर्शन शुरू हो चुका है और दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Spread the love

Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More
Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More