पेपर लीक करवा रही BJP का दूसरा नाम ‘पेपर चोर’ पार्टी : राहुल

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड में पेपर लीक की ताजा घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए शुक्रवार को कहा कि बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं से युवाओं का सपना तबाह करने वाली BJP सरकार ‘पेपर चोर’ सरकार बन गयी है। गांधी ने कहा कि अब तक BJP वोट चोरी करवाकर सत्ता में आने के षड्यंत्र में लिप्त रही है लेकिन अब इससे भी आगे निकल कर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड में UKSSSC के हाल में हुए पेपर लीक का हवाला दिया और कहा कि पेपर चोर हो चुकी BJP युवाओं की मेहनत पर पानी फेर रही है।

उन्होंने BJP को पेपर चोर नाम देते हुए कहा कि आज BJP का दूसरा नाम है-पेपर चोर। देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की जिंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है। उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है-क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।

उनका कहना था कि बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है-अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे। गांधी ने कहा कि  युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं-‘पेपर चोर, गद्दी छोड़।’ यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं। पेपर चोर गद्दी छोड़।(वार्ता)

Spread the love

6a2fc3467447e dust storm 092717612 16x9
Delhi homeslider

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, पालम में 92 KM/H की धूलभरी आंधी से मचा असर

Delhi Weather News : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी और कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही यातायात और जनजीवन पर असर भी डाला। मौसम विभाग के अनुसार पालम क्षेत्र में धूलभरी […]

Spread the love
Read More
Electric shock
Delhi homeslider National

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

Electric shock दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना […]

Spread the love
Read More
Delhi Weather Update
Delhi

मॉनसून का इंतजार बढ़ा, दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली और आसपास के    NCR क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम […]

Spread the love
Read More