गोरखपुर: छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी ज़ुबैर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Untitled 5 copy 36
  • अवैध असलहा व कारतूस बरामद
  • तस्करी करने के विरोध में छात्र को उतारा था मौत की नींद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र स्थित जंगल धूसड़ महुआ चाफी में नीट के छात्र 19 वर्षीय दीपक गुप्ता के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी पशु तस्कर ज़ुबैर उर्फ कालिया को शुक्रवार देर रात STF और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। सनद रहे कि बीते दिनों गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र स्थित जंगल धूसड़ महुआ चाफी में पशु तस्करी करने के मामले में गांव वालों ने पकड़ने के लिए मुकाबला किया तो तस्करों ने नीट के छात्र दीपक गुप्ता को घसीटते हुए बदमाश कुछ दूरी पर मौत की नींद सुला दिया था। इस मामले को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी रामपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी ज़ुबैर उर्फ कालिया फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

ये भी पढ़े

बरेली दंगा यानी मौलाना तौकीर का भड़काऊ एजेंडा, योगी की पुलिस ने डाल दिया डंडा

बताया जा रहा है कि इनामी बदमाश ज़ुबैर की तलाश में STF और रामपुर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि इसी दौरान शुक्रवार रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र में ज़ुबैर मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है।
इस सूचना पर एसटीएफ और रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने के लिए आगे बढ़ी कि पशु तस्कर ज़ुबैर पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। SP रामपुर विद्या मिश्रा के मुताबिक पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए भरसक प्रयास किया लेकिन वह पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी, लिहाजा जवाबी कार्रवाई में ज़ुबैर ढेर हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Spread the love

UP Road Accident
accidents Crime News homeslider

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Ex Girlfriend
Crime News homeslider

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

Ex-Girlfriend कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जान देने की कोशिश में कार को बम से उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल […]

Spread the love
Read More