निचलौल के मदनपूरा स्थित गौ सदन में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिला मृत गाय का शव

Untitled 16 copy 5
  • गौ सदन की स्थिति चिंताजनक,पूरे परिसर में भरा है पानी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के मदनपुरा स्थित गौ सदन की स्थिति चिंताजनक पाई गई। गुरुवार सुबह 10 बजे गौ रक्षक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ सदन का निरीक्षण किया। वहां एक गाय का जीर्ण-शीर्ण शव पड़ा हुआ था। जिसे कौवे नोच-नोच कर खा रहे थे। गौ सदन में दो गायें मरणासन्न अवस्था में मिलीं। इनका कोई इलाज नहीं हो रहा था। परिसर में घुटने तक पानी भरा था। बाड़े में चारा सड़ा हुआ था और गोबर फैला हुआ था। कार्यकर्ताओं को परिसर में गायों के कंकाल भी मिले।

ये भी पढ़े

मेरठ: महिला के ऊपर तेजाब फेंककर जख्मी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गौ सेवा के लिए नियुक्त कर्मियों ने चारे और अन्य सामग्रियों का निजी इस्तेमाल किया है। मामले की सूचना मिलते ही SDM  सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह और बीडीओ मिठौरा राहुल सागर मौके पर पहुंचे। बजरंग दल से शत्रुध्न कसौधन, आलोक तिवारी और गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही बीमार गायों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने की बात कही।

ये भी पढ़े

लखनऊ के मलिहाबाद:  पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तनाव, स्थानीय लोग पहुंचे मलिहाबाद कोतवाली

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More