मेरठ: महिला के ऊपर तेजाब फेंककर जख्मी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Untitled 15 copy 8
  • बीते 23 सितंबर को रूखसाना नाम की महिला पर डाला था तेजाब

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में तमाम कोशिशों के बावजूद तेजाब फेंककर घायल किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मेरठ जिले के लोहिया नगर में बीते 23 सितंबर को कुछ लोगों ने एक रूखसाना नाम की महिला पर तेजाब फेंक कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। सीओ अंतरिक्ष जैन के मुताबिक ने 23 सितंबर को लोहियानगर थाना क्षेत्र में रुखसाना नामक महिला पर तेजाब फेंका गया था। छानबीन में सामने आया कि आरोपी महेंद्र कुमार उर्फ महेंद्र प्रजापति ने अपने साथी एक नाबालिग बाल अपचारी को 2000 रुपये का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। घटना के बाद नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि महेंद्र भाग गया था।

ये भी पढ़े

लखनऊ के मलिहाबाद:  पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तनाव, स्थानीय लोग पहुंचे मलिहाबाद कोतवाली

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि महेंद्र जलालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महेंद्र के खिलाफ तेजाब फेंकने के मामले के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पूर्व में रुखसाना के साथ प्रेम संबंध थे लेकिन कुछ समय से रुखसाना ने उसके साथ बातचीत बंद कर दी थी। इसी से गुस्सा होकर उसने घटना को अंजाम दिलवाया।

ये भी पढ़े

सुनकर रह जाएंगे दंग! इतना खतरनाक कदम उठाना सबके बूते की बात नहीं

Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Crime News

देशी असलहों पर ही भरोसा जता रहे अपराधी

हर साल बढ़ रही चाहत, अब कार में बेखौफ होकर अवैध असलहा लेकर घूम रहे अपराधी गुडंबा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मोहम्मद सलमान को पकड़ा तो सच आया सामने ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अपराधी घटना करने के लिए देशी असलहों पर ही भरोसा […]

Read More
Crime News

बीकेटी: बहू की हत्या में नामजद सास रानी गिरफ्तार

इससे पहले बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है सलाखों के पीछे दहेज की मांग को लेकर दहेजलोभियों ने दिया था घटना को अंजाम कोटवा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : बीकेटी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत के मामले में फरार […]

Read More