यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: पांच लाख इनामी प्रतिबंध उग्रवादी संगठन का जोनल कमांडर दुर्दांत गिरफ्तार

Untitled 15 copy 7
  • एक रिवाल्वर व नकदी के अलावा भारी मात्रा में कारतूस बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी व बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में आतंक का पर्याय बने प्रतिबंध उग्रवादी संगठन गिरोह के पांच लाख रुपए के इनामी सब जोनल कमांडर दुर्दांत उमेश सिंह उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को यूपी की एटीएस टीम ने बुधवार को जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दुर्दांत उमेश के पास से एटीएस टीम को एक 32 बोर की रिवाल्वर, नाइन एमएम के कारतूस, 14 इंसास राइफल के कारतूस, दस एसएलआर रायफल के कारतूस, कीपैड, मोबाइल फोन, दस अलग-अलग कंपनियों के सिम व 95500 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

राज्य की एटीएस टीम को बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिहार झारखंड राज्य के पलामू में सुरक्षा बलों एवं प्रतिबंध संगठन टीएसपीसी के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इस गिरोह में शामिल कुछ उग्रवादी संगठनों के सदस्यों को यूपी के सोनभद्र में छिपने का अंदेशा है। एटीएस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान खबर मिली कि पांच लाख रुपए का इनामी दुर्दांत अपराधी उग्रवादी संगठन गिरोह बचने के सोनभद्र जिले में घूम रहा है। इस सूचना पर एटीएस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर झारखंड के गढ़वा क्षेत्र निवासी उमेश सिंह उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस अफसरों के मुताबिक गिरफ्तार इनामी बदमाश उमेश से गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More