कोलकाता में सोहन गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप में डकैती डालने वाले दो डकैत चढ़े एसटीएफ के हत्थे

Untitled 14 copy 11
  • हीरे की अंगुठी, लूट की रकम से खरीदी गई बुलेट मोटरसाइकिल,
  • सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 20 लाख रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते तीन अगस्त 2025 को कोलकाता के हुगली के टीन मुखर्जी रोड स्थित सोहन गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप में कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डालने मास्टरमाइंड सहित दो डकैतों को वाराणसी एसटीएफ टीम ने बुधवार को आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। STF टीम को इनके पास से एक दर्जन हीरे की अंगुठी, दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात, लूट की रकम से खरीदी गई बुलेट मोटरसाइकिल व बीस लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीते तीन अगस्त 2025 को कोलकाता के हुगली ज़िले के टीन मुखर्जी रोड स्थित सोहन गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती डालने वाले दो डकैत आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास एकत्रित होकर किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए तीनों डकैतों ने पूछताछ में अपना नाम जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र स्थित बेहडा गांव निवासी आदर्श सिंह बेहडा व वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित दान गंज निवासी सूरज सेठ बताया। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है गिरोह का मास्टरमाइंड आदर्श सिंह बेहडा और इसका एक संगठित गिरोह है जो इससे पहले भी यूपी के अलग-अलग जिलों में घटना को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि कोलकाता के हुगली ज़िले में स्थित सोहन गोल्ड एंड डायमंड ज्वैलरी शॉप में सात करोड़ रुपए कीमत के जेवरात व नकदी की डकैती डाली थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More