राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित है : रानी मुखर्जी

Untitled 1 copy 55

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है। रानी मुखर्जी अपनी 30 साल की अभिनय यात्रा में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भावुक हो गईं। रानी मुखर्जी ने कहा कि मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने दिवंगत पिता को समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमेशा इस पल का सपना देखा था। आज मैं उन्हें बेहद याद कर रही हूं। मुझे पता है कि यह उनका आशीर्वाद और मेरी मां की प्रेरणा व ताकत है, जिसने मुझे मिसेज चटर्जी की भूमिका निभाने में मार्गदर्शन दिया।

रानी ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे शानदार फैन्स, हर सुख-दुख में साथ देने के लिए धन्यवाद। आपका अटूट प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। मुझे पता है कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना अहम है, और आपको खुश देखकर मुझे भी अपार खुशी मिल रही है। रानी मुखर्जी ने निर्देशक असीमा, निर्माताओं निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी टीम, साथ ही एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म संभव ही नहीं होती अगर टीम ने दिल से मेहनत न की होती। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी का आभार जताते हुए कहा कि यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा। रानी मुखर्जी ने इस सम्मान को दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की कहानी ने मुझे गहराई से छुआ क्योंकि यह एक प्रवासी मां की अटूट जीवन की दास्तान है, जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक मां होने के नाते यह किरदार बेहद निजी था। इस फिल्म के जरिए हमने मातृत्व की शक्ति को सम्मान देने की कोशिश की है और मैं चाहती हूं कि यह याद दिलाए कि हर दिन औरतों के भीतर अपार ताक़त होती है।

Spread the love

Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More
Vishal Aditya Singh
Entertainment Uttar Pradesh

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

 पहले ही हफ्ते हुआ बड़ा एलिमिनेशन Khatron Ke Khiladi 15 Elimination:  रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो के पहले ही हफ्ते में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन हुआ है। मजबूत खिलाड़ियों में गिने जाने वाले विशाल […]

Spread the love
Read More
Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More