फखर को लेकर PAK का रोना जारी, शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, अंपायरों को लेकर दिया विवादित बयान

Untitled 3 copy 41

नई दिल्ली। फखर जमां का आउट और उस पर मचा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। शाहिद अफरीदी का IPL को लेकर दिया बयान इस विवाद को और गर्मा रहा है, जबकि पाकिस्तान मैनेजमेंट का आधिकारिक विरोध इस मामले को और लंबा खींच सकता है। एशिया कप 2025 सुपर- चार में भारत के खिलाफ फखर जमां को आउट देने के अंपायर के फैसले को लेकर पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। पाकिस्तानी अब तक यही मानते हैं कि अगर जमां आउट नहीं हुए होते तो पाकिस्तान वह मैच जीत जाता।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

हार्दिक पंड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट दिए गए जमां के विकेट को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में भारी नाराजगी है। यह फैसला तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद सुनाया, लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स और मैनेजमेंट का मानना है कि यह गलत निर्णय था। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस विवाद पर कहा कि अंपायर का फैसला पक्षपाती था। उन्होंने पाकिस्तान के समां टीवी पर अंपायरों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है।’ अफरीदी का मानना है कि अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला इसलिए दिया क्योंकि वह आईपीएल में भी अंपायरिंग करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े

आजम नहीं छोड़ेगें समाजवादी पार्टी : शिवपाल

मोहम्मद यूसुफ ने भी जताई नाराजगी

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी अफरीदी का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने कई एंगल से रिप्ले चेक ही नहीं किए। फखर ने तीन चौके लगाए थे और बुमराह को आसानी से खेल लिया था। उनका विकेट भारत के लिए अहम था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी तीसरे अंपायर के फैसले को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि फखर आउट नहीं थे। जब 26 कैमरे उपलब्ध हैं तो तीसरे अंपायर ने केवल दो एंगल ही क्यों देखे? अगर फखर टिके रहते तो मैच का रुख बदल सकता था।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

पाकिस्तान टीम का आधिकारिक विरोध

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान टीम मैनेजर नवेद अकरम चीमा ने मैच रेफरी और अंपायरों को ईमेल लिखकर इस निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान मैनेजमेंट का कहना है, ‘टीवी अंपायर ने सभी एंगल्स को जांचा ही नहीं। सबूत इतने स्पष्ट नहीं थे कि फखर को आउट दिया जा सके।’ फखर जमान 15 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए और पवेलियन लौटते समय निराश नजर आए। उन्होंने डगआउट जाते वक्त कोच माइक हेसन से भी बातचीत की, जो अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Spread the love

Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More
Sports

रांची में IND vs WI T20 आज, लाइव देखने का तरीका जानें

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर बढ़त 2-0 करने […]

Spread the love
Read More