जांबाज महिला पुलिस पुलिसकर्मियों को सलाम: मुठभेड़ में खूंखार अपराधी को किया अपाहिज

Untitled 13 copy 8
  • गाजियाबाद जिले में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने किया बदमाशों से मुठभेड़
  • मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कहते हैं कि पुलिस महकमे में तैनात सिर्फ पुरुष पुलिस के जवान बहादुर हैं, लेकिन ऐसा नहीं महकमे में तैनात महिला पुलिसकर्मी भी किसी से कम नहीं हैं। लोग अक्सर फिल्मों में असलहा चलाते और लात-घूंसा मारते देखा होगा, लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले में हकीकत में देखने को मिला तो लोग हैरान रह गए और उन बहादुर महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सलाम ठोंकते थक नहीं रहे थे। बहादुर महिला पुलिसकर्मियों की एक हिस्ट्रीशीटर से आमना-सामना हुआ तो बेख़ौफ़ बदमाश उनपर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

अपना बचाव करते हुए महिला पुलिसकर्मी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को लंगड़ा कर कर दिया। महिला पुलिस टीम ने आतंक का पर्याय बने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। जिस तरह से महिला पुलिसकर्मियों ने जांबाजी का परिचय दिया, इससे पहले कभी नहीं हुआ, मानो इन महिला पुलिसकर्मियों एक इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़े

23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खां, पिता को लेने पहुंचे बेटे, समर्थकों में उत्साह

बताते चलें कि सोमवार देर रात गाजियाबाद जिले में एक ऐसी मुठभेड़ हुई, जिसमें एक भी पुरुष पुलिस कर्मी नहीं थे। एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक भी पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था। इस मुठभेड़ में एसीपी उपासना पांडे महिला इंस्पेक्टर रितु त्यागी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र को अपाहिज किया। एसीपी नंद ग्राम उपासना पांडे के मुताबिक सोमवार देर रात महिला पुलिस की एक टीम क्षेत्र चेकिंग कर रही थी कि उसी दौरान टीम को एक संदिग्ध स्कूटी आते दिखाई दी। करीब आने पर पर जब महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया, तो वह स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगा।

ये भी पढ़े

ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

बताया जा रहा है कि मोड़ने के दौरान युवक की स्कूटी फिसल गई, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। महिला पुलिस अफसरों को अपनी ओर आते देख उसने टीम पर गोली चला दी। अपने ऊपर फायरिंग होते देख महिला पुलिस टीम ने भी  जवाबी कार्रवाई की और गोली चला रहे बदमाश के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही हिस्ट्रीशीटर वहीं गिर पड़ा और महिला पुलिसकर्मियों ने उसे धरदबोचा।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More