अलीगढ़ में कार-मिनी बस में हुई भिड़ंत, एक ही परिवार के पाँच लोग जिंदा जले

Untitled 6 copy 22

अलीगढ़।  यूपी के अलीगढ़ शहर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में पाँच लोग जिन्दा जल गए। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसके कारण ये दुखद हादसा हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटा की ओर से आ रही कार व मिनी बस में आमने-सामने की टक्कर की सूचना है। कार का टायर फटने से हादसा होने की सूचना है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ईंधन टैंक फट गया, जिससे आग लग गई और हादसा हो गया। आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों के मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।   घटना होते ही स्थानीय नागरिकों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे कि हाईवे पर जाम न लगे। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन से लौट रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो मासूम बच्चों की उम्र महज पाँच और आठ साल थी। हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिवारों वालों का पता लगाया जा रहा है। (BNE)

Spread the love

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय

Lucknow: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More