ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन

Untitled 2 copy 43
  • कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती में जुटी पुलिस

नया लुक डेस्क

लखनऊ। धर्मपरिवर्तन के मामले छांगुर बाबा का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण मामला सामने आने पर सनसनी फ़ैल गई। 11 साल के हिंदू बच्चे को बेहोश करके उसका खतना करा कर मुस्लिम बना दिया गया। यही नहीं बच्चे की मां की अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। 11 साल के बच्चे अरनव पांडे ने अपनी पूरी आप बीती बताई है। यह मामला राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके का है। पीड़ित अंकित पांडे अपनी पत्नी प्रियंका पांडे और बेटा अरनव पांडे के साथ पिछले 11 सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं अंकित सोने चांदी की दुकान पर काम करते हैं। अंकित पांडे ने बताया कि लगभग दो महीना पहले जब वह अपने बेटे अर्णव को नहला रहे थे तब उन्होंने देखा कि उनके बच्चे का खतना हो गया है पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि हमने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती बेटे का भी खतना करवा दिया है।

यह सुनकर अंकित के पैरों तले जमीन खिसक गई जानकारी करने पर मोहल्ले वालों से पता चला की मंसूर हसन सैफी नाम का व्यक्ति अंकित के घर से चले जाने के बाद रोज उसके घर पर आता था। यह सब जानने के बाद अंकित और उसकी पत्नी में झगड़े होने लगे क्योंकि पत्नी प्रियंका प्रेग्नेंट थी और आत्महत्या कर लेने की धमकी देती थी इसलिए अंकित ने यह बात आगे नहीं बढ़ाई। पत्नी की दोबारा डिलीवरी के बाद चार दिन के बेटे की मौत भी हो गई उसके बाद भी पत्नी नहीं मानी। 29 अगस्त को आरोपी मंसूर हसन सैफी पुलिस को लेकर उनके घर आ गया और गालियां देने लगा आपस में वाद विवाद बढ़ने पर पुलिस ने अंकित पांडे और उसके भाई को पकड़ लिया इस दौरान मंसूर हसन सैफी पत्नी प्रियंका और बेटे अर्णव को वहां से लेकर फरार हो गया।

बेहोश करके किया खतना, गौ मांस खाने पर किया मजबूर

11 वर्षीय अर्णव ने बताया कि मंसूर हसन सैफी पापा के घर के बाहर जाने के बाद रोज घर आता था घर के अंदर मीट और अंडा बनाता था बकरीद पर घर में गौ मांस आया मुझे खिलाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैंने मना कर दिया लेकिन मम्मी मांस खा लेती थी। मेरी मम्मी और मंसूर हसन मुझे इस बात को लेकर मारते पीटते थे कि अगर पिता से कुछ बताया तो जान से मार देंगे। अर्णव ने बताया कि एक दिन मुझे खाने में नशीली दवा मिलाकर मुझे बेहोश कर दिया गया और घर से उठा ले गए बेहोशी में ही मेरा खतना करवा दिया जब मुझे होश आया तब देखा कि मेरे साथ गलत हरकत हो चुकी है।

ये भी पढ़े

नाबालिग प्रेमिका ने ऐसा काटा बवाल कि पुलिस रह गई सन्न, जानें क्या था मामला

मैंने मम्मी को समझाया कि यह सब गलत है मम्मी ने कहा कि अब तुम्हें यहीं रहना तुम मुसलमान हो गए हो। आरोपी मंसूर हसन सैफी ने दोनों को सआदतगंज स्थित अपने घर में रखा। बच्चे ने बताया कि चार दिनों तक वह उस घर में रहा उससे जबरदस्ती काम करवाते पैर दबवाते थे और बेल्ट से मारते थे कहते थे चुपचाप इस्लाम कबूल कर लो तो प्यार से रख लेंगे वरना जान से मार देंगे। मुझे इइस्लामिक धार्मिक बातें सिखाते थे अपनी किताबें पढ़ने को देते थे लेकिन मैं वह किताबें फाड़कर फेंक देता था बेटे ने बताया कि मंसूर हसन के घर पर उसकी मां और बहन रहती हैं जिन्होंने मंसूर की हरकत का पूरा समर्थन किया और कहा कि तुमने ठीक काम किया है। एक दिन मौका पाकर मैं वहां से भाग निकला और पैदल ही अपने घर आ गया अब मैं वापस अपने पिता के पास और अपने धर्म में वापसी करके बहुत खुश हूं। अंकित ने बताया कि वह राजाजीपुरम के सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा चार का छात्र है।

ये भी पढ़े

नंगी होकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, वहां किया नंगा नाच, खबर पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

पीड़ित पिता अंकित पांडे ने कहा कि पुलिस ने अभी तक उसका मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है सिर्फ थाने की दौड़ लगवा रहे हैं। कोर्ट में जब मैं अपनी पत्नी से मिला और समझाने की कोशिश की तो उसने मुझ पर अपहरण के झूठे आरोप लगा दिए जिसके तहत पुलिस ने 151 का चालान करके मुझे बंद कर दिया। पत्नी प्रियंका ने अंकित से बताया कि मेरे कुछ फोटो और वीडियो मंसूर हसन के पास है इसलिए अब मैं वापस अपने घर नहीं आ सकती। अंकित पांडे अपने बेटे अर्णव पांडे को वापस पाकर खुश तो हैं लेकिन धर्मांतरण के इस बड़े रैकेट और गंदे खेल को उजागर करने और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटक रहे हैं।

Spread the love

One thought on “ब्राह्मण परिवार के बच्चे का खतना कर कराया धर्म परिवर्तन”

Comments are closed.

Gomti Nagar
Crime News Uttar Pradesh

सिलसिलेवार गोलियों की बौछार कर मानव वाजपेई ने दिनदहाड़े फैलाई सनसनी

यह कैसा अतिसुरक्षित क्षेत्र ए अहमद सौदागर Gomti Nagar double murder case: अतिसुरक्षित समझे जाने वाले गोमतीनगर थाने से कुछ दूरी पर स्थित मिठाई वाला चौराहा और हुसड़िया चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी फैल गई। आसपास में मौजूद लोग दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी किए जाने की जानकारी पाकर लोग सहम गए। पति मानव […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने डॉ बी.आर.अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं से किया प्रेरक संवाद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  20 अगस्त 2026, डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय में जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोंगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कैरियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक […]

Spread the love
Read More
ayodhya
Uttar Pradesh

चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

Ayodhya: राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने नौ पन्नों का बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका को लेकर कई अहम दावे किए हैं। चंपत राय के […]

Spread the love
Read More