आठ साल तक GST से वसूली करने वाली मोदी सरकार जनता से मांगे माफी : खरगे

Mallikarjun Kharge NayaLook 1

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वस्तु एवं सेवा कर-GST सुधारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरिक सेवा बताने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि GST से आठ साल तक लूट मचाने के बाद अब सुधार लागू किये जा रहे हैं और इसके लिए मोदी सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए। खरगे ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कहा “नरेंद्र मोदी आपकी सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग नौ स्लैब से वसूली कर ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लगाया और आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा कर वसूले। अब आप 2.5 लाख करोड़ रुपये के “बचत उत्सव” की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की बात कर रहे हैं!

खरगे ने आठ साल तक GST से वसूली के बाद नये सुधारों के सरकार के कदम को ‘नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली’ बताया और कहा कि जनता कभी नहीं भूलेगी कि आपने उनके दाल-चावल-अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज, किसानों के ट्रैक्टर- सबसे GST वसूला था। आपकी सरकार को तो जनता से माफ़ी माँगनी चाहिये। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए GST काउंसिल, जो एक संवैधानिक निकाय है, द्वारा किए गए संशोधनों का पूरा श्रेय खुद को देने की कोशिश की है। उन्होने कहा “हमने जुलाई 2017 से ही GST 2.0 की माँग की थी। यह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारे न्याय पत्र में एक प्रमुख वादा भी था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान GST सुधार अपर्याप्त प्रतीत होते है इसलिए वह चाहते हैं कि इसमें MSMES की व्यापक चिंताओं का सार्थक समाधान किया जाना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों से उभरे मुद्दे -जैसे वस्त्र, पर्यटन, निर्यातक, हस्तशिल्प और कृषि इनपुट-इनका समाधान किया जाना चाहिए और राज्यों को राज्य-स्तरीय GST लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। (वार्ता)

Spread the love

Gold Silver Price Today
Business

Gold Rate Crash: सोना-चांदी के दाम धड़ाम, चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today : घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के बीच निवेशकों की बिकवाली से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना […]

Spread the love
Read More
World Bank Funding India
Business

वर्ल्ड बैंक ने भारत को दी 1.5 अरब डॉलर की मदद, रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

World Bank Funding India : वर्ल्ड बैंक ने भारत के संरचनात्मक आर्थिक सुधारों को समर्थन देने के लिए 1.5 अरब डॉलर (करीब 12,500 करोड़ रुपये) की डेवलपमेंट पॉलिसी फाइनेंसिंग (DPF) को मंजूरी दे दी है। यह फंडिंग निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य […]

Spread the love
Read More
BMW MINI Countryman C Launch India
Business

प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू

BMW MINI Countryman C Launch India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में BMW Group India ने अपनी नई MINI Countryman C को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह प्रीमियम क्रॉसओवर SUV भारत में ही तैयार की गई है। […]

Spread the love
Read More