सोशल मीडिया पर मीमों की फैक्टरी बनी फिल्म ‘जॉली LLB-तीन’

Untitled 5 copy 23

लखनऊ। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म जॉली एलएलबी-तीन’  की पायरेसी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 20 से ज्यादा वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। फिल्म के कुछ डायलॉग और सीन सोशल मीडिया पर मीमों की फ़ैक्टरी बन चुके हैं। ‘भाई वकील है’ और ‘ग्लास उच्‍ची रखे’ जैसे डायलॉग्स अब हर मौके पर लोगों के रोज़मर्रा के मज़ेदार संवाद बन गए हैं। फिल्म में अक्षय और अरशद की मज़ेदार नोकझोंक, खाने की लड़ाई और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार है। छोटी-छोटी दिक़्क़तें, ऑफिस पार्टियां या दोस्तों की महफ़िलें, हर जगह जॉली और दो जॉली का यह टकराव एक नया कल्चरल शॉर्टकट बन गया है। अब लोग फिल्म के सीन को सिर्फ़ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी रोज़मर्रा की परिस्थितियों में मज़ेदार संदर्भ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्टार स्टूडियो 18 की प्रस्तुतिकरण और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म का क्रेज़ पहले ही आसमान छू रहा है और दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का अंतिम कोर्टरूम क्लैश 19 सितंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दिखेगा। सोशल मीडिया पर बन रही मीम्स की बाढ़ और दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार ‘जॉली एलएलबी-तीन’ धमाकेदार मनोरंजन और मज़ेदार पल दोनों ही देने के लिए तैयार है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.02.27 PM
Entertainment

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Alliance Show
Entertainment

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और […]

Spread the love
Read More