सरकार गठन होते ही गृहमंत्री ने लिखा पहला निर्णय

  • राष्ट्रीय शोक मनाने, मृतकों के परिवार को एक लाख अंतिम संस्कार खर्च देने का निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। सरकार ने जेन-ज़ी आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय किया है। गृह, कानून, न्याय तथा संसदीय मामले के मंत्री ओम प्रकाश आर्याल ने सोमवार को सिंहदरबार पहुंचकर पदभार ग्रहण करते ही यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाकर राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय किया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक करके इसकी तिथि तय की जाएगी। इसी तरह, मंत्री आर्याल ने कहा कि मृतकों के परिवार को अंतिम संस्कार के खर्च हेतु प्रति परिवार को एक-एक लाख रुपये उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही मृतकों के शव प्रबंधन के लिए निःशुल्क वाहन और दुर्गम इलाकों के लिए हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने का निर्णय भी किया गया है।

गृहमंत्री आर्याल ने कहा, “प्रदर्शनकारी और सुरक्षा निकाय के कर्मचारियों के सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय शोक मनाने और राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का निर्णय किया गया है। दूसरा, मृतकों के परिवार को अंतिम संस्कार हेतु प्रति मृतक 1 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए राशि का प्रबंध वित्त मंत्रालय करेगा। तीसरा, परिवार के आग्रह अनुसार मृतकों के शव प्रबंधन के लिए निःशुल्क वाहन और दुर्गम क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले ही सरकार ने इस आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित कर दिया था।

China Taiwan Conflict
homeslider International

China Taiwan Conflict :क्या चीन के दबाव में रद्द हुआ ताइवान राष्ट्रपति का दौरा? जानें पूरा मामला

China Taiwan Conflict : ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को अपना प्रस्तावित अफ्रीका दौरा टालना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला उस समय लिया गया जब उनकी उड़ान के मार्ग में आने वाले तीन देशों- सेशेल्स, मॉरीशस  और मेडागास्कर – ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति वापस ले ली। ताइवान […]

Read More
homeslider International

ईरान-अमेरिका टकराव के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल: ट्रंप सीधे शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। सीजफायर खत्म होने में महज एक दिन शेष रहने के बीच डोनाल्ड ट्रंप  की बेचैनी बढ़ती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान की ओर से शांति वार्ता पर कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के बाद ट्रंप अब सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व […]

Read More
International

साझा विरासतः भारतीय उच्चायोग ने ढाका में मनाया बंगाली नव वर्ष

शाश्वत तिवारी ढाका। बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने पोहेला बोइशाख (बंगाली नववर्ष) के अवसर पर यहां दो दिवसीय संगीत संध्या का आयोजन किया, जिसमें भारत-बांग्लादेश की साझा सांस्कृतिक विरासत की नायाब झलक देखने को मिली। ढाका स्थित इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (आईजीसीसी) में आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘बाधों आछे प्राणे प्राणे: ऑफ हार्मनी विदइन’ […]

Read More