बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के माता-पिता पर मारपीट और अपहरण का आरोप

IAS Pooja Khedkar

नया लुक संवाददाता

नई दिल्ली। बर्खास्त IAS अधिकारी पूजा खेडकर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके माता-पिता और बॉडीगार्ड से जुड़ा है। पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर, मां मनोरमा खेडकर और बॉडीगार्ड प्रफुल्ल साळुंखे के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। खेडकर परिवार की कार एक ट्रक से टकरा गई थी। हादसे के बाद कथित तौर पर दिलीप खेडकर और उनके साथियों ने ट्रक के हेल्पर से मारपीट की और उसे जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गए। इस घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामला अपहरण, मारपीट और धमकी की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पूजा खेडकर हाल ही में तब चर्चा में आई थीं जब UPSC द्वारा उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कथित तौर पर OBC और दिव्यांगता (PWD) कोटे का गलत लाभ उठाकर IAS परीक्षा पास की थी। जांच में पाया गया कि न तो वे OBC वर्ग में आती हैं और न ही उनकी दिव्यांग हैं।

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More