भाजपा नेता सीताराम मौत कांड: पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई

Untitled 1 copy 19
  • स्टेशन अफसर सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित, छह पहुंचे लाइन
  • एडीजी जोन वाराणसी जाति-धर्म को लेकर अफवाह न फैलाएं की लोगों से अपील
  • परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट: एडीजी पीयूष मोर्डिया

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर जिले के नोनहरा कोतवाली परिसर बीते नौ सितंबर 2025 पुलिस की कथित लाठीचार्ज के दौरान घायल भाजपा नेता सीताराम उपाध्याय की 11 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिलते ही घरवालों पर मानो कहर का पहाड़ टूट पड़ा और साथ ही पुलिस के कारनामे को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और उनके समर्थकों का ग़ुस्सा देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ईरज राजा ने जांच पड़ताल के स्टेशन अफसर सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया।

एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल शुरू की गई तो पुलिसकर्मी की लापरवाही बरतने और लाठीचार्ज किए जाने का मामला सही पाया गया, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जाति-धर्म को जोड़कर कोई अफवाह न फैलाए मौके पर शांति है और पुलिस की कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने बताया कि नोनहरा कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग में भाजपा नेता 35 वर्षीय सीताराम उपाध्याय जख्मी हो गए थे।

पुलिस की लाठी से घायल हुए सीताराम उपाध्याय की गुरुवार इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत होने की खबर मिलते ही घरवालों और उनके समर्थकों का ग़ुस्सा देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ईरज राजा ने थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र स्थित रूकूदीपुर गांव के निवासी थे और उनका इलाज चल रहा था कि 11 सितंबर 2025 को मौत हो गई थी। इस मामले में एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मौके पर शांति है और घरवाले पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लिहाजा कोई शख्स इसे बढ़ावा देने की कोशिश न करेंगे‌।

Spread the love

Aliganj Fire Incident
Uttar Pradesh

अलीगंज अग्निकांड पर नाराज योगी, ताबड़तोड़ एक्शन जारी

आग का कहर, योगी का प्रहार; चार आरोपी अंदर, चार अफसर बाहर नया लुक संवाददाता/वार्ता   Aliganj Fire Incident :  उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी और चार अधिकारियों के निलंबन […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More