चिनहट: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मटियारी

Untitled 9 copy 9
  • पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद फायरिंग
  • कमर में गोली लगने से युवक जख्मी , निजी अस्पताल में भर्ती
  • हमलावर मौके से फरार, इलाके में सनसनी
  • परनामी मंदिर के पास हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित मटियारी गांव स्थित परनामी मंदिर के पास शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब असलहों से लैस तीन लोगों ने 37 वर्षीय पुनीत यादव को गोली मार दी। गोली लगते ही पुनीत खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोली चलने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही। पुलिस मामले की छानबीन कर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

चिनहट क्षेत्र स्थित मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव पुत्र सुरेन्द्र पाल यादव शनिवार रात करीब नौ बजे परनामी मंदिर के पास बैठा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विनय यादव से और पुनीत के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है तभी विनय यादव ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पुनीत यादव को गोली मार दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गोली कमर में लगने से पुनीत यादव घायल हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक घायल पुनीत यादव को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित पुनीत की तहरीर पर विनय यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिसमें तीन हमलावर अज्ञात हैं, जिनके नाम के बारे में जानकारी की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि पुनीत यादव और विनय यादव के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इन लोगों के कई बार कहासुनी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हालात को देखते हुए मटियारी गांव स्थित घटनास्थल के पास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More