डॉलर की तुलना में 19 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया

Untitled 8 copy 8

नई दिल्ली। टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम पड़ते रुख और स्टॉक मार्केट की मजबूती का असर आज भारत के मुद्रा बाजार में साफ नजर आया। मुद्रा बाजार में बने सकारात्मक माहौल और मुद्रा बाजार में डॉलर की आवक बढ़ने के कारण रुपया आज डॉलर की तुलना में मजबूत होकर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा आज डॉलर की तुलना में 19 पैसे उछल कर 88.27 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय मुद्रा 88.46 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले सात पैसे की बढ़त के साथ 88.39 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद कुछ देर के लिए रुपया ओपनिंग लेवल से तीन पैसे की मामूली फिसलन के साथ 88.42 के स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बने सकारात्मक माहौल के कारण रुपया उछल कर 88.25 के स्तर तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद डॉलर की तुलना में रुपये ने 19 पैसे की उछाल के साथ 88.27 के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

मुद्रा बाजार में आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर की तुलना में तो मजबूती दिखाई, लेकिन ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भारतीय मुद्रा कमजोरी के साथ बंद हुई। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (GBP) की तुलना में रुपया 17.23 पैसे की गिरावट के साथ 119.58 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 13.97 पैसे फिसल कर 103.48 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

Spread the love

Business

FSSAI की सख्ती: होटल व रेस्टोरेंट में फूड-ग्रेड बर्तन-औजार ही मान्य

FSSAI Order : रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में खाने की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर के सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के लिए नया और सख्त निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब केवल फूड-ग्रेड, जंग-रोधी और […]

Spread the love
Read More
BMW MINI Countryman C Launch India
Business

प्रीमियम SUV सेगमेंट में MINI Countryman C का धमाकेदार आगमन, बुकिंग शुरू

BMW MINI Countryman C Launch India : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में BMW Group India ने अपनी नई MINI Countryman C को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह प्रीमियम क्रॉसओवर SUV भारत में ही तैयार की गई है। […]

Spread the love
Read More
Tata Motors PV Share Crash
Business

Investor Day के बाद Tata Motors PV में मचा हड़कंप, शेयर हुए धड़ाम

Tata Motors PV Share Crash : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार का कारोबारी सत्र टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुआ। कंपनी के शेयरों में दिनभर भारी दबाव देखने को मिला और कारोबार के अंत तक शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। एक समय तो शेयर में लगभग 10 […]

Spread the love
Read More