तेजा सज्जा की ‘मिराय’ का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया टाइटल अनाउंस

Untitled 7 copy 9

लखनऊ। अभिनेता तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिराय’ आखिरकार 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुए, इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि दूसरी किस्त के टाइटल से भी अब पर्दा उठ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिराय’ के अंत में मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान भी कर दिया है। अगली किस्त का नाम होगा ‘मिराय: जैथरया’, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस बार राणा दग्गुबाती फिल्म में दमदार खलनायक के रूप में नजर आएंगे। मेकर्स ने उनके किरदार की झलक भी दिखा दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था। कि सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है और करीब 20 प्रतिशत शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

तेजा सज्जा के साथ ‘मिराय’ में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तनजा केलर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। वहीं, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाली है, जिससे इसे ज्यादा स्क्रीन और व्यापक दर्शक वर्ग मिलने की संभावना है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स

Ram Kapoor Lock Upp 2  : रियलिटी शो लॉक अप सीजन दो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अपने अलग अंदाज और बेबाक व्यवहार को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता राम कपूर को हालिया एपिसोड में एक खास सरप्राइज मिला। कई हफ्तों बाद जब उनकी पत्नी गौतमी […]

Spread the love
Read More
Ramayan trailer
Entertainment Uttar Pradesh

‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

‘रामायण’ के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका Pakistan’s reaction to the Ramayan trailer: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भारतीय दर्शकों में तो इस पौराणिक गाथा को लेकर गजब का उत्साह देखा ही जा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है […]

Spread the love
Read More
Thalapathy Vijay 'Jana Nayakan' Controversy
Entertainment

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

Thalapathy Vijay ‘Jana Nayakan’ Controversy : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ कर्नाटक में विवादों के घेरे में आ गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चले आ रहे कावेरी जल बंटवारा विवाद का असर अब फिल्म उद्योग पर भी साफ दिखाई दे […]

Spread the love
Read More