अहान पांडे की ‘सैयारा’ OTT पर रिलीज़ के लिए तैयार

लखनऊ। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ इस साल 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ कई बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं और दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार भी दिया। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, बल्कि लंबी रेस में भी खुद को सुपरहिट साबित किया। ‘सैयारा’ से बॉलीवुड को दो नए चेहरे मिले, अनन्या पांडे के भतीजे अहान पांडे, जिन्होंने इसी फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा, और अनीत पड्डा, जिनकी यह बतौर लीड हीरोइन पहली फिल्म थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

अब ओटीटी पर आ रही है ‘सैयारा’

जो दर्शक ‘सैयारा’ को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनके लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म अब अपनी डिजिटल रिलीज़ के लिए तैयार है। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस ऐलान के साथ ही नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, बस कुछ पल बाकी हैं, फिर सैयारा की कहानी होगी आपकी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा

फिल्म की बॉक्स ऑफिस यात्रा बेहद शानदार रही। ‘सैयारा’ ने दुनियाभर में कुल 569.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें से सिर्फ भारत से 329.2 करोड़ रुपये की कमाई शामिल रही। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का बजट केवल 45 करोड़ रुपये था और इस लिहाज से यह 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। ‘सैयारा’ की कहानी, गाने और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने। अहान पांडे की एनर्जी और अनीत पड्डा का मासूम अंदाज दर्शकों को खूब भाया। वहीं, मोहित सूरी के निर्देशन ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई दी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More