भारत ने UAE को नौ विकेट से हराया

Untitled 7 copy 6

दुबई। कुलदीप यादव सात रन देकर चार विकेट और शिवम दुबे चार रन देकर तीन विकेट की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा 30 और शुभमन गिल नाबाद 20 के दम पर भारत ने बुधवार को एशिया कप के दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात UAE को 93 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। 58 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। चौथे ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अभिषेक शर्मा को आउटकर UAE को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने नौ गेंदों दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 20) रन बनाये।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दो गेंदों में एक छक्का लगाते हुए (नाबाद सात) रन बनाये। भारत ने 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारत ने न केवल बड़े अंतर से मैच जीता है बल्कि अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं कि वह इस टूर्नामेंट में किस तरह का क्रिकेट खेलने जा रहा है। 93 गेंद रहते हुए भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए महज 57 रनों पर UAE को रोका और फिर अभिषेक ने आते ही हल्ला बोल दिया। गिल ने भी पूरी तरह से साथ दिया और भारत को जीत हासिल करने के लिए मात्र 27 गेंदों का सामना किया। यूएई के लिए एकमात्र विकेट जुनैदी सिद्दीकी ने लिया। (वार्ता)

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 2026
Sports

IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज […]

Spread the love
Read More