टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-चार’ की कमाई में आई गिरावट

tiger shroff

लखनऊ। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-चार’ को रिलीज हुए पूरे पाँच दिन हो चुके हैं। पाँच सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज आते ही इसकी कमाई पर असर पड़ने लगा। बॉक्स ऑफिस पर अब ‘बागी-चार’ की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं और इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी-चार’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग चार करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन जहां 12 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया। तीसरे दिन इसने 10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे दिन कारोबार और गिरकर 4.5 करोड़ रुपये पर आ गया। इस तरह कुल मिलाकर ‘बागी-चार’ ने पाँच दिनों में लगभग 39.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

‘बागी-चार’  का निर्देशन ए हर्ष ने किया है, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में पहली बार टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के साथ बनी है, जिन्होंने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें संजय दत्त दमदार खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं सोनम बाजवा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

 

Spread the love

Entertainment

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

Drishyam 3: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आएंगे, […]

Spread the love
Read More
Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘डोंट बी शाय’ का ग्लोबल जलवा, Prime Video की टॉप 10 में एंट्री!

Don’t Be Shy: युवा दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना रही फिल्म ‘डोंट बी शाय’ ने अब ग्लोबल लेवल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कुछ ही दिनों में Prime Video की ग्लोबल टॉप 10 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। […]

Spread the love
Read More