इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना

Untitled 4 copy 1

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका पर रविवार को साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपराध तथा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। आईसीसी के अनुसार मैदानी अंपायर नितिन मेनन और रसेल वॉरेन, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने आरोप तय किए।

ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया, क्योंकि तय समय के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक ओवर पीछे थी। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसी के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

साउथैम्प्टन में रविवार को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने पांच विकेट पर 414 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20.5 ओवर में मात्र 72 रन पर ढेर हो गई। इससे उसे 342 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आखिरी मैच में हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज दो-एक से अपने नाम कर ली। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

IND vs SL
Sports

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहा है। मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल के सामने प्लेइंग-11 को लेकर एक अहम फैसला है। गॉल की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए भारत के तीन स्पिनरों […]

Spread the love
Read More
Pat Cummins
Sports Uttar Pradesh

बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया, जीत के लिए करना होगा कमाल

बांग्लादेश के खिलाफ फंसी ऑस्ट्रेलिया Bangladesh vs Australia Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम पहले बल्लेबाजी में नाकाम रही और अब गेंदबाज भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर पूरी तरह दबाव नहीं बना सके हैं। दो दिन का […]

Spread the love
Read More
Shubman Gill
Sports Uttar Pradesh

शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की कमान

रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान  के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके […]

Spread the love
Read More