विश्व कप क्वालिफायर: जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को हराकर पकड़ी जीत की राह

Untitled 3 copy 6
  • जीत के बाद खुशी मनाते जर्मनी के खिलाड़ी

बर्लिन । स्लोवाकिया के खिलाफ मिली हार से उबरते हुए जर्मनी ने रविवार को फीफा विश्व कप क्वालिफाइंग ग्रुप-ए के मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड को तीन-एक से हराकर जीत दर्ज की। पिछले गुरुवार ब्रातिस्लावा में 0-दो की हार के बाद कोच जूलियन नागेल्समैन ने अपनी शुरुआती एकादश में पांच बदलाव किए और इसका फायदा टीम को तुरंत मिला। सातवें मिनट में सर्ज गनाब्री ने निक वोल्टेमाडे के पास पर गोलकीपर बेली पीकॉक-फैरेल के ऊपर से शॉट लगाकर खाता खोला। जर्मनी ने बढ़त बढ़ाने के कई मौके बनाए लेकिन वोल्टेमाडे और डेविड राउम उन्हें भुना नहीं सके।

उत्तरी आयरलैंड, जिसने अपने पहले मैच में लक्ज़मबर्ग को हराया था, धीरे-धीरे लय में आया और 34वें मिनट में बराबरी कर ली। जस्टिन डेवेनी के कॉर्नर पर इसाक प्राइस ने शानदार वॉली लगाकर गोल किया। इसके बाद जर्मनी थोड़ा असमंजस में दिखा और हाफ टाइम तक स्कोर एक-एक रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में पीकॉक-फैरेल ने पास्कल ग्रॉस और राउम के शॉट रोककर जर्मनी को बढ़त लेने से रोका। हालांकि नागेल्समैन के किए गए बदलाव निर्णायक साबित हुए। 60वें मिनट में उतरे नादियम अमीरी ने 69वें मिनट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल कर टीम को दो-एक की बढ़त दिलाई। सिर्फ तीन मिनट बाद फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने फ्री-किक पर बेहतरीन गोल करते हुए मुकाबले का सबसे शानदार पल बनाया और जीत पक्की कर दी। अंतिम समय में उत्तरी आयरलैंड ने आक्रामक प्रयास किए लेकिन जर्मनी की जीत को खतरा नहीं पहुंचा सके।

इस जीत के साथ जर्मनी का चार मैचों से चला आ रहा बिना जीत का सिलसिला खत्म हुआ। अब वह 10 अक्टूबर को सिन्सहाइम में लक्ज़मबर्ग की मेजबानी करेगा, जबकि उत्तरी आयरलैंड बेलफास्ट में स्लोवाकिया से भिड़ेगा। मैच के बाद कोच नागेल्समैन ने कहा कि  हमने शुरुआत अच्छी की और बढ़त भी बनाई, लेकिन बराबरी का गोल मिलने से माहौल थोड़ा बिगड़ गया। आखिरी 30 मिनट में हमारी असली तस्वीर दिखी, उससे पहले खेल थोड़ा अस्थिर था। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Ranchi
Sports

रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

JSCA स्टेडियम में होगा हाईवोल्टेज मैच सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर होगा रंजन कुमार सिंह Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम बुधवार को विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंची। होटल तक पहुंचाने के लिए टीम की सुरक्षा के कड़े […]

Spread the love
Read More
Sports

मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। ओन्लर का आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान […]

Spread the love
Read More
Sports

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलती […]

Spread the love
Read More