गुरू ग्राम: नग्न अवस्था में मिला विदेशी महिला का शव

dead body
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश व प्रदेश में बेख़ौफ़ बदमाशों का कहर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुग्राम के IMT मानेसर चौक फ्लाइओवर के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक विदेशी महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली।
घटनास्थल और शव के हालात देखकर स्थानीय लोग महिला की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

पुलिस का कहना है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम सूचना मिली कि IMT चौक फ्लाइओवर के नीचे एक महिला का नग्न अवस्था में लाश पड़ी है। पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मामले की छानबीन शुरू की। महिला की उम्र 30 – 35 वर्ष के करीब आंकी जा रही है।

बताया जा रहा है कि शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे और शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान लग रहे थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और जगह हत्या करने के बाद यहां फेंककर हत्यारे मौके से भाग निकले। वहीं यह भी आंशका जताई जा रही है कि कहीं महिला ने फ्लाइओवर से कूद कर जान तो नहीं दी। सवाल यह भी है कि अगर महिला ने फ्लाइ ओवर ब्रिज से कूद कर जान दी शरीर से कपड़े कैसे हटे। पुलिस फिलहाल दोनों ही बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Thalapathy Vijay
Education State

सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन मिलेगी चिकन बिरयानी? थलपति विजय सरकार का प्लान

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मिड-डे मील को लेकर एक नई योजना पर चर्चा तेज हो गई है। राज्य सरकार सप्ताह में एक दिन स्कूली बच्चों को चिकन बिरयानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन के साथ पर्याप्त प्रोटीन […]

Spread the love
Read More
Crime News National State

बेंगलुरु में बड़ी कैश बरामदगी, कार से मिले नौ करोड़ रुपये

घर की तलाशी में मिले 1.3 करोड़ रुपये ₹9 crore in cash seized in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में आयकर विभाग और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर जा रही एक कार से करीब नौ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए […]

Spread the love
Read More
Chennai
Politics State

किसानों के लिए CM विजय का बड़ा ऐलान, 75 हजार रुपये तक का सहकारी कृषि ऋण होगा माफ

Chennai:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 75 हजार रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण को पूरी तरह माफ किया जाएगा। इसके अलावा 75 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक […]

Spread the love
Read More