- पुलिस ने नवजात शिशु को भेजा अस्पताल, नवजात पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा
- मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम
- नाका क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यह मानसिक रूप विक्षिप्त है। उसे अपने तन की सूध नहीं है। वह क्षेत्र में घूमा करती थी। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। नाका क्षेत्र स्थित पिंक बुथ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में रविवार दोपहर एक महिला पड़ी थी। उसके बगल में ही एक नवजात शिशु पड़ा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पास में पिंक बुथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में नवजात को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी।
मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने नवजात को पराग नारायण रोड स्थित शिशु गृह भेजा, जहां चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम देखरेख कर रही है। पुलिस ने महिला के बारे में छानबीन कर उसके घर और नाम पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रविवार दोपहर नाका थाना क्षेत्र स्थित पिंक बुथ से कुछ दूरी पर सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली एक महिला के बगल में नवजात शिशु रोते हुए मिला। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में नवजात शिशु को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने नवजात शिशु को पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
