धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां

Pushkar Singh Dhami NayaLook 1

देहरादून। चार जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में स्थायी रोजगार प्रदान किया जा चुका है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के स्तर पर अभी कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। कुछ मामलों में जल्द ही अंतिम चयन संस्तुति की जाने वाली है, इस कारण कुल स्थायी नौकरियों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है।

विदेश में रोजगार के मौके

मौजूदा सरकार ने साल नौ नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरू की है, इसके लिए युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जर्मनी और जापान में रोजगार प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिसमें से 37 को जापान में रोजगार प्रदान किया जा चुका है।

सख्त कानून से आई पारदर्शिता

धामी सरकार ने 2024 में सख्त नकल विरोध कानून लागू करते हुए, नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया है। इसके बाद से एक भी परीक्षा में पेपरलीक नहीं हुआ है, यही नहीं धामी सरकार पेपर लीक में शामिल 100 से अधिक माफिया का जेल भी भेज चुकी है। सरकार युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल के जरिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड का पानी और जवानी, यहीं के काम आए। युवा पलायन करने के बजाय, रोजगार प्रदान करने वाले बने।(BNE)

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More