‘जॉली LLB-तीन’  का ट्रेलर लॉन्च बनेगा ऐतिहासिक, कानपुर और मेरठ में डबल धमाका

Untitled 11 copy 2

लखनऊ। फैंस की जबरदस्त डिमांड और सोशल मीडिया की भिड़ंत के बाद आखिरकार ‘जॉली LLB-तीन’  के ट्रेलर लॉन्च का फैसला आ ही गया। जज त्रिपाठी ने अपना अन्तिम हुक्म सुनाते हुए कहा, दोनों शहरों में ट्रेलर लॉन्च होगा कानपुर और मेरठ में। इससे पहले दोनों जॉलीज़ को डालनी होगी एक ज़बरदस्त झप्पी।

कानपुर बनाम मेरठ, फैंस का जोश चरम पर

सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘जॉली वॉर’ ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा कानपुर का झंडा बुलंद कर रहा था तो अरशद वारसी का जॉली त्यागी मेरठ की शान में डटा हुआ था। नतीजा, फैंस सड़कों पर उतर आए। कानपुर और मेरठ की गलियों में बाइक रैलियों की गड़गड़ाहट, नुक्कड़ों पर बंटते फ्री लड्डू और जॉली-स्टाइल पान ने पूरे माहौल को मेले में बदल दिया। हर गली नारेबाज़ी और जश्न से गूंज उठी।

आधिकारिक घोषणा

अब आधिकारिक ऐलान हो चुका है ‘जॉली LLB-तीन’  का ट्रेलर 10 सितम्बर को कानपुर और मेरठ में एक साथ लॉन्च होगा। इसके बाद 19 सितम्बर को फिल्म पैन इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली LLB-तीन’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा को ब्लॉकबस्टर तमाशे में बदलने आ रहे हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.02.27 PM
Entertainment

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Alliance Show
Entertainment

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और […]

Spread the love
Read More