यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

Yamuna River

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन निचले इलाकों में बाढ जैसी स्थिति बरकरार है क्योंकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने रेलवे पुल का जलस्तर कई दिनों में पहली बार 207 मीटर से नीचे गिरकर 206.36 मीटर हो गया है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में कमी आने के बाद दिल्ली में यमुना के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके चलते शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर घटकर 207 मीटर से नीचे आ गया। केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि जलस्तर में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी। शाम तक इसके जलस्तर में और गिरावट आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्वी, शाहदरा, पूर्वी, केंद्रीय और दक्षिण-पूर्वी जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 15 हजार लोग प्रभावित हुए हैं जिनके लिए राहत शिविर बनाये गये हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार, प्रशासन, एनडीआरएफ, जनप्रतिनिधि, नागरिक संस्थाएं और सामाजिक संगठन मिलकर इस चुनौती से निपट रहे हैं तथा शीघ्र ही स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया जाएगा। (वार्ता)

Spread the love

Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Delhi

फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, CJP Protest मामले में STF करेगी जांच

CJP Protest : जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने पहली बार आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक और फर्जी कंटेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन से जुड़े कई फर्जी पोस्ट और भ्रामक वीडियो पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा से पहले दिल्ली में सख्ती, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

Delhi Kanwar Yatra Alert : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों के पैदल चलने और उनके साथ चलने वाले सहायक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह […]

Spread the love
Read More