11 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर : महराजगंज में नौ अवैध मकानों को किया ध्वस्त, जारी की गई थी नोटिस

Untitled 25 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा समरधीरा में बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 11 साल पुराने अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सरकारी खलिहान की भूमि पर बने नौ अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की बेदखली का आदेश 11 वर्ष पूर्व ही जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके कब्जाधारियों ने नोटिसों की अनदेखी की और अवैध निर्माण हटाने से इनकार कर दिया। इस पर शिकायतकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसके आदेश के क्रम में बुधवार को यह कार्रवाई की गई।

तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन बार-बार चेतावनी देता रहा, लेकिन कब्जाधारियों ने आदेशों का पालन नहीं किया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एसडीएम नौतनवां, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्वकर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। बुलडोजर की गर्जना के साथ ही कब्जाधारियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने बताया कि मुक्त कराई गई जमीन अब मूल स्वरूप में खलिहान के रूप में उपयोग में लाई जाएगी। यह कार्यवाही ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रशासन का मानना है कि यह कदम अन्य अवैध कब्जाधारियों के लिए भी एक सख्त संदेश है।

 Deoria DM Madhusudan Hulgi News 
homeslider Purvanchal

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

देवरिया DM का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय  Deoria DM Madhusudan Hulgi News  : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस वीडियो में जिलाधिकारी (DM) मधुसूदन हुल्गी तेज़ रफ्तार में दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है […]

Read More
Untitled 5 copy
Purvanchal

महासम्मेलन से पहले महराजगंज में प्रधान संघ नेताओं पर कार्रवाई

जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट, लोकतंत्र दबाने का आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज में पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया, जबकि नौतनवां ब्लॉक ग्राम प्रधान […]

Read More
Untitled 4 copy
Purvanchal

नौतनवां तहसील में पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जताया कड़ा विरोध

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa नौतनवां तहसील परिसर में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध का माहौल मंगलवार को दूसरे दिन भी उग्र बना रहा। तहसील के रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी […]

Read More