चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Untitled 22 copy
  • छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। भारत के पहले उपराष्ट्रपति, शिक्षक विद्वान एवं चिंतक पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी के तहत शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाया।

इस मौके पर अध्यापिका इरम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारे देश के पहले एवं द्वितीय उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, शिक्षक एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1949 से 1952 तक सोवियत संघ में भारतीय राजदूत के रूप में काम किया। इसके साथ ही 1952 में भारत के उपराष्ट्रपति बने और 1962 तक इसी पद पर बने रहे। वह 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे। वहीं अध्यापक राम तिलक यादव ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी होता है। वहीं वह हमारे जीवन के गुरू होते हैं जो हमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि समाज की सभी सच्चाइयों का ज्ञान देते हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर इरम, राम तिलक यादव, पंकज, कल्लू राम, रंजना, छवि, पूजा के अलावा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Spread the love

Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More