वजीरगंज: खुद को IAS अधिकारी बताने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे

Untitled 5 copy 1
  • नीली बत्ती लगी फॉर्च्यूनर, डिफेंडर व इनोवा कार के अलावा फर्जी दस्तावेज बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लिबास शानदार, बातें किसी अफसर से कम नहीं, लेकिन भीतर से जालसाजी की दुर्गंध। इंस्पेक्टर वजीरगंज दल-बल के साथ कारगिल शहीद पार्क के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान नीली बत्ती लगी VIP कार गुजरी इंस्पेक्टर ने रूकने का इशारा किया। तभी कार के भीतर बैठा शख्स बड़े ही रौब से कहा कि मैं एक आईएएस अधिकारी हूं जानते नहीं हो दो मिनट… यह बातें सुनते ही थोड़ी देर के लिए इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी सहम गए। कुछ संदेह होने पर इंस्पेक्टर हिम्मत जुटाते हुए सवालों की झड़ी लगा दी। तभी उसकी बातों में विरोधाभास दिखी । पुलिस ने वाहन को सड़क से किनारे लगाते हुए फिर सवाल झोंका तो वह टूट गया इस पर पुलिस ने उसे धरदबोचा।

पुलिस को नीली बत्ती लगी फॉर्च्यूनर, डिफेंडर व इनोवा सहित छह गाडियां बरामद होने के साथ-साथ फर्जी सचिवालय पास कई फर्जी कागजात बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ त्रिपाठी बताया। बताते चलें कि बुधवार को इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ कारगिल शहीद स्मारक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी नीली बत्ती लगी वीआईपी कार दनदनाती हुई गुजरती देख पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो इमरजेंसी ब्रेक लेते हुए कार रोका और कहा जानते नहीं हो मैं एक IAS अधिकारी हूं। बताया जा रहा है कि खुद को आईएएस अफसर बताते हुए पुलिसकर्मियों ने को अर्दब में लेने के लिए फर्जी विजिटिंग कार्ड थमा दिया। सिपाहियों ने कार में झांककर देखा तो अंदर दो लाल-नीली बत्ती रखी मिली। सख्ती से पूछताछ में युवक की पोल खुल गई। वजीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान मऊ जिले के सराय निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है। आरोपित नोएडा के गरिमा विहार सेक्टर-35 में भी रहता था। वह गोमती नगर विस्तार के शालीमार वन वर्ड बिल गेडियर कोट में भी रह रहा है। उससे पूछताछ कर पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और यह खुद को IAS अफसर बताते हुए अबतक कईयो लोगों को निशाना बना चुका है।

Spread the love

Ayodhya Donation Controversy
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या दान विवाद पर लखनऊ के व्यापारियों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग : ललित

Ayodhya Donation Controversy प्रदीप सिन्हा ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग राम मंदिर दान विवाद पर पतंजलि यादव की टिप्पणी विजय श्रीवास्तव अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के बीच लखनऊ के व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी […]

Spread the love
Read More
Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More