दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

22604 file

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ऊपर पहुंच गया निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज सुबह आठ बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर दर्ज किया गया और यह लगाता बढ़ रहा है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सोमवार को हुए भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति बनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुनानगर जिला स्थित हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली में प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड में रखा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। डूब क्षेत्र में और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यमुना में अब तक सबसे अधिक जलस्तर 208.66 मीटर रहा है जो 13 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया था। (वार्ता)

दिल्ली
Delhi

बारात में देरी पड़ गई भारी, बस ऑपरेटर पर लगा 64 हजार रुपये का जुर्माना

दिल्ली से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात ले जाने वाली बस के लेट होने और रास्ते में खराब हो जाने के कारण बस ऑपरेटर को भारी जुर्माना भरना पड़ा। दिल्ली कंज्यूमर कमीशन ने इस मामले को गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए बस सेवा देने वाली कंपनी पर […]

Read More
Delhi Fire Tragedy
Delhi

Delhi Fire Tragedy : विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद नौ लोगों की मौत

Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड राजधानी के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक बन गया है। देर रात एक रिहायशी इमारत में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे  नौ लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह […]

Read More
गर्मी
Delhi homeslider National

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज : गर्मी से राहत,आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम […]

Read More