प्रेमी सिपाही के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, सिपाही प्रेमिका के कमरे में पकड़ा गया था कांस्टेबल

Picsart 25 09 02 09 33 52 895

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आशिक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। महिला सिपाही के कमरे में प्रेमी सिपाही के पकड़े जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत किराए के मकान में रहने वाले कांस्टेबल दंपति के कमरे में सिपाही के पकड़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद, एसपी ने निलंबित कर दिया है। आशिक सिपाही के खिलाफ विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कसया थाना में तैनात नव विवाहिता महिला सिपाही किराए के मकान में अपने प्रेमी सिपाही के साथ मौजूद थी। इसी दौरान जिला मुख्यालय पर तैनात सिपाही पति अचानक ड्यूटी से आवास पहुंच गया था। इस दौरान सिपाही पति ने मौके पर पुलिस बुलाकर रोटी बनाने वाले तवा से कमरे का ताला तोड़कर प्रेमी सिपाही को पकड़ा था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए सेवरही थाना में तैनात कांस्टेबल विश्वनाथ राय को निलंबित कर दिया है।

प्रेमी के लिए पति से भिड़ गई थी सिपाही पत्नी

मामला कुछ यूं था कि छह महीने पहले महिला सिपाही और कांस्टेबल का विवाह हुआ था। पत्नी कसया थाना में तैनात है, जबकि पति सिविल लाइन में तैनात है। ड्यूटी करने के लिए पति पत्नी किराए का कमरा लेकर एक मोहल्ले में रहते हैं। इसी दौरान सिपाही पति को पत्नी पर शक हो गया, इसके बाद पति ने पत्नी सिपाही को विश्वनाथ राय सिपाही से दूरी बनाने के लिए दबाव डाला। लेकिन महिला सिपाही ने उसे सिर्फ विभागीय एम्पलाई बताकर बातचीत जारी रखी। यही नहीं उसने पति को यह भी कह दिया कि फालतू में शक कर रहे हो। लेकिन पति का शक खत्म होने का नाम नहीं दिया। वह पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ड्यूटी करने के दौरान ड्यूटी के बीच से आवास पहुंच गया। जहां दोनों एक साथ मिल गए। तब पत्नी सिपाही ने पति सिपाही से विवाद करते हुए उसे धक्के देखकर कमरे से बाहर कर दिया। बताया गया है कि कमरे में ताला लगाकर प्रहरी बन गई। मामले में पति सिपाही ने मौके पर पुलिस बुलाकर ताला तोड़ने की कोशिश की, तब प्रेमी को बचाने के लिए सिपाही पत्नी पति से भिड़ गई। कि दरवाजे का ताला तोड़कर आरोपी सिपाही को कमरे से बाहर निकाला गया। पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया था। जिनके वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक में संज्ञान ले लिया है। वायरल वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

क्या कहती है पुलिस

मामले में, X सोशल मीडिया पर कुशीनगर पुलिस ने वायरल वीडियो के बाबत बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रकरण में आरक्षी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More