- सिन्धी समाज ने लडडू बांट कर जाहिर की खुशी
लखनऊ। एक दो दिन में ही शहीद हेमू कालाणी चौराहे का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है सोमवार को नगर निगम की टीम ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ मिलकर नारियल तोड़ कर काम करने के निर्देश दिए शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर मौजूद नगर निगम के जेई आरके मिश्रा नगर अभियंता किशोरी लाल सहित टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे सिन्धु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि शहीद हेमू कालाणी चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता ने 15 लाख रुपए इस कार्य के लिए पास किए गए हैं।
आज दिनांक एक सितंबर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में सिन्धी समाज के लोग नाका हिंडोला हेमू कालाणी चौराहे पर पहुंचे जहां सिन्धी समाज ने भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर पार्षद के साथ शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सिंधी समाज ने पार्षद गिरीश गुप्ता को लडडू खिलकर सिन्धी समाज ने खुशी जताई साथ ही सिन्धी समाज ने लडडू भी बांटे निगम के अनुसार एक दो दिन में
सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
